भारत की सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है जो आज भी कार्यरत है

भारत की सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है: किसी देश के विकास के लिए वहां की कंपनियों का भी काफी योगदान होता है वर्तमान में भारत में लाखों कंपनी काम कर रही हैं और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है जब भी भारत की सबसे बड़ी कंपनी की बात होती है तो सबसे पहला नाम रिलायंस का आता है।

पहले के समय भारत में कंपनी शुरू करना काफी मुस्किल काम होता था एक कंपनी को रजिस्टर करने के लिए महीनों तक सरकारी दफतरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन आज के इंटरनेट युग में पहले की तुलना में कंपनी शुरू करना काफी आसान हो गया है।

PayTM, Zomato, Lenskart जैसी सैकड़ों कंपनियां हैं जिनकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी ने इन्हें कुछ ही साल के अंदर देश विदेश में लोकप्रिय बना दिया है आज कंपनी शुरू करना आम बात हो गयी है लेकिन यह हमेशा से ऐसा नहीं था इतिहास में देखे तो कंपनी शुरू करना बहुत बड़ा काम होता था।

भारत की सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है

इस वजह से भारतीय इतिहास में आपको गिनी चुनी कंपनियों के नाम देखने को मिलेंगे वैसे आपको जानकर हैरानी होगी भारत की सबसे पुरानी कंपनी आज भी कार्यरत है और यह कंपनी अंग्रेजी शासन के दौरान स्थापित की गयी थी तो चलिए जानते हैं।

भारत की सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है

भारत की सबसे पुरानी कंपनी वाडिया ग्रुप है जिसकी स्थापना 1736 में भारतीय पारसी बिजनेसमैन लवजी नुसरवानजी वाडिया द्वारा की गयी थी इस कंपनी के कई सहायक ब्रांड्स हैं जिनमें आपने ब्रिटानिया बिस्केट का नाम जरुर सुना होगा इसके अलावा गो एयर, बॉम्बे डाइंग, बॉम्बे रियल्टी, वाडिया टेक्नो इंजीनियरिंग सर्विसेज, बॉम्बे बरम्हा, नेशनल पैराऑक्साइड, डेंटल प्रोडक्ट्स, इंस्ट्रूमेंट ऑर्थोपेडीज भी वाडिया ग्रुप के अंतर्गत आती हैं।

वाडिया ग्रुप के संस्थापक लवजी नुसरवानजी वाडिया ने इस कंपनी की स्थापना करके अंगेजों की ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से अनुबंध किया था जिसमें उन्होंने जहाज और नांव बनाने का काम शुरू किया था उस समय वाडिया ग्रुप ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए करीब 355 जहाजों का निर्माण किया था जिसमें नौसेना के जहाज भी शामिल हैं।

भारत की 10 सबसे पुरानी कंपनी

तो चलिए भारत की सबसे पुरानी कंपनियों की लिस्ट देख लेते हैं जो आज भी कार्य कर रही हैं।

क्रमांककंपनीसालसंथापक
1वाडिया ग्रुप1736लवजी नुसरवानजी वाडिया
2स्टेट बैंक ऑफ इंडिया1806विभिन्‍न
3आरपीजी ग्रुप1820रामदत्त गोयनका
4आदित्य बिड़ला ग्रुप1857सेठ शिव नारायण बिड़ला
5इलाहाबाद बैंक1865विभिन्‍न
6टाटा समूह1868जमशेद जी टाटा
7डाबर इंडिया1884एस.के बर्मन
8द मुथूट ग्रुप1887मुथूट निनन मथाई
9किर्लोस्कर ग्रुप1888लक्ष्मणराव किर्लोस्कर
10पंजाब नेशनल बैंक1894दयाल सिंह मजीठिया

1. वाडिया ग्रुप, 1736

वाडिया ग्रुप भारत का सबसे पुराना ग्रुप माना जाता है और सैकड़ों साल बाद आज भी अच्छा बिजनेस कर रहा है साल 1736 में पारसी बिजनेसमैन लवजी नुसरवानजी वाडिया स्थापित हुई कंपनी वाडिया की शुरुआत जहाज बनाने से लेकर हुई थी लेकिन आज वाडिया कंपनी हवाई क्षेत्र, खाद्य सामग्री, कपड़ा उत्पादन जैसे अलग अलग क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रही है।

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, 1806

आज भारत में सैकड़ों बैंक काम कर रही हैं लेकिन इनमें भारत की सबसे पुरानी बैंक SBI है जिसकी स्थापना 1806 में की गयी थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का पुराना नाम बैंक ऑफ कलकत्ता है जिसे अंग्रेजों के समय 1806 में स्थापित किया गया था आजादी मिलने के बाद कई बैंकों का विलय करके 1 जुलाई 1955 को इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नाम से लांच किया गया था।

3. आरपीजी ग्रुप, 1820

देश का दूसरा सबसे पुराना ग्रुप राम प्रसाद गोयनका समूह (RPG Group) है जिसकी स्थापना 1820 में रामदत्त गोयनका ने की थी हर किसी कंपनी का एक ऐसा ब्रांड होता है जिससे उन्हें आम पब्लिक भी जानती है RPG Group के CEAT Tyre ब्रांड को देश की आम जनता भी जानती है CEAT टायर कार के साथ बाइक में भी इस्तेमाल किये जाते हैं वर्तमान में CEAT ब्रांड के अलावा 15 कंपनियां RPG ग्रुप में आती हैं।

4. आदित्य बिड़ला ग्रुप, 1857

साल 1857 भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के लिए जाना जाता है लेकिन इसी साल भारत के जाने माने आदित्य बिड़ला ग्रुप की स्थापना हुई थी आदित्य बिड़ला ग्रुप की स्थापना सेठ शिव नारायण बिड़ला ने साल 1857 में की थी शुरुआत में यह कॉटन का बिजनेस करते थे लेकिन समय के साथ इन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में बिजनेस करना शुरू कर दिया था Ultratech सीमेंट इनका सबसे लोकप्रिय ब्रांड है।

5. इलाहाबाद बैंक, 1865

इलाहाबाद बैंक की स्थापना 1865 में यूरोपीय व्यापारी और स्थानीय व्यापारियों ने मिलकर की थी उस समय इस बैंक के लिए एक कमरा लिया गया था कारोबार बढ़ने के साथ इसे एक शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया था हालाकि अब इस बैंक का वजूद खत्म हो गया है क्योंकि अब इंडियन बैंक में इसका विलय कर दिया गया है।

6. टाटा समूह, 1868

टाटा कंपनी भारतियों की पहली पसंद है जिसकी स्थापना 1868 में पारसी बिजनेसमैन जमशेद जी टाटा द्वारा की गयी थी वर्तमान में टाटा समूह भारत का सबसे बड़ा समूह है जिसकी शुरुआत लोहा बनाने के लिए की गयी थी वर्तमान में यह ग्रुप सॉफ्टवेयर बनाने से लेकर वाहन और खाने पीने की चीजे बनाता है भारत के अधिकतर उद्योगों में आपको टाटा ग्रुप का नाम मिल जायेगा।

7. डाबर इंडिया, 1884

डाबर कंपनी की शुरुआत एस.के बर्मन ने साल 1884 में की थी एस.के बर्मन ने शुरुआत में ही आयुर्वेदिक दवाओं का बिजनेस करना शुरू कर दिया था और आज भी यह कंपनी कई सारे हर्बल और नेचुरल प्रोडक्ट बनाती है डाबर कंपनी के प्रोडक्ट में हाजमोला और चवनप्रास को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

8. द मुथूट ग्रुप, 1887

मुथूट ग्रुप को प्रमुख रूप से फाइनेंस के लिए जाना जाता है इसकी स्थापना साल 1887 में मुथूट निनन मथाई ने की थी फाइनेंस में मुथूट ग्रुप को अधिकतर लोग गोल्ड लोन के विज्ञापन की वजह से जानते हैं इसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसका प्रचार किया था फाइनेंस के अलावा मुथूट ग्रुप अलग अलग क्षेत्रों में काम कर रहा है।

9. किर्लोस्कर ग्रुप, 1888

भारत की मशीनरी में किर्लोस्कर सबसे बड़ा ग्रुप है साल 1888 में लक्ष्मणराव किर्लोस्कर ने इस ग्रुप की स्थापना की थी भारतीय युवाओं की पहली पसंद Toyota Fortuner कार को भारत में किर्लोस्कर ग्रुप ही बनाता है टोयोटा को साल 1997 में किर्लोस्कर ग्रुप ही भारत लाया था यह ग्रुप टोयोटा की गाड़ियों का उत्पादन भी करता है।

10. पंजाब नेशनल बैंक, 1894

भारत के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 1894 में लाहौर में सरदार दयाल सिंह मजीठिया द्वारा की गयी थी यह देश का पहला स्वदेशी बैंक था जिसे सपोर्ट करने के लिए इसमें स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने इस बैंक में पहला अकाउंट ओपन करवाया था।

ये भी पढ़े

FAQs –

भारत की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है?

मार्केट वैल्यू के हिसाब से रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जिसे साल 1973 में धीरूभाई अंबानी ने शुरू किया था।

दुनिया की सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है?

दुनिया में कई कंपनी है जिनकी शुरुआत आज से हजारों साल पहले हुई थी लेकिन उनमें से अधिकतर समाप्त हो चुकी हैं लेकिन जापान की कोंगो गुमी कंपनी आज भी कार्य कर रही है इसे साल 578 में स्थापित किया गया था।

वर्तमान में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया का मालिक कौन है?

भारत में शासन करने वाली ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नए मालिक भारतीय मूल के कारोबारी संजीव मेहता हैं।

सबसे अमीर कंपनी कौन सी है?

रेवेन्यू के मामले अमेरिकी कंपनी वालमार्ट सबसे अमीर कंपनी है इसने हालही में भारत की दिग्गज शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट को खरीदा था।

निष्कर्ष

तो अब आप जान गए होंगे भारत की सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है आज भारत में लाखों कंपनियां काम कर रही है लेकिन उनमें गिनी चुनी कंपनियां ही लोकप्रिय होती है बिजनेस विशेषज्ञों के मुताबिक कंपनी को चलाने के लिए उसके मैनेजमेंट का अच्छा होना आवश्यक है।

अच्छे मैनेजमेंट की बदौलत जापान की 1444 साल पुरानी कंपनी कोंगो गुमी आज भी कार्य कर रही है भारत में कंपनियों का इतिहास अंगेजों के समय से है जिनमे कई कंपनी सैकड़ों साल बाद भी सेवा दे रही हैं अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर अवश्य करें।

Previous articleबर्नार्ड अरनॉल्ट कौन है बर्नार्ड अरनॉल्ट का बिजनेस क्या है
Next articleटाटा कंपनी के शेयर कौन कौन से हैं 2023 में
MoneyUnbox.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of business and knowledge together.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here